यौन शक्ति जगाने के लिए विशेष खाद्य पदार्थ

यौन शक्ति जगाने के लिए विशेष खाद्य पदार्थ

सेहतराग टीम

आज के समय उन पुरुषों की संख्या बढ़ती जा रही है जो अपनी यौन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। जो अक्सर शारीरिक के कारण भी होती है। इसके अलावा कई और भी कारण होते हैं जैसे खान-पान और दिनचर्या। ये कारण मुख्य रूप से शरीरिक कमजोरी का भी कारण बनते हैं। परिणाम यह होता है कि शारीरिक कमजोरी धीरे-धीरे अन्य बीमारियों का कारण भी बन जाती है। साथ ही इससे हमारे निजी जीवन में भी प्रभाव पड़ता है।

पढ़ें- बेहतर सेक्स लाइफ के लिए डाइट कैसी होनी चाहिए?

हालांकि अगर खान-पान में कुछ खाध पदार्थों को जोड़ दें तो बेशक पुरुषों की यौन शक्ति में सुधार लाया जा सकता है। आइए आज हम आपको ऐसे विशेष घरेलू तरीके के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन कर शारीरिक कमजोरी को दूर कर पुरुषों की शक्ति बढ़ाया जा सकता है।

इसके लिए मखाने, दूध और छुहारों की आवश्यकता होती है।

  • इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले छुहारे और मखानों को कम से कम 2 से 3 घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें।
  • उसके बाद एक गिलास दूध लें और उसे ग्राइंडर में डाल दें।
  • अब इसमें छुहारे और मखानों को डालें और ग्राइंडर को 5 मिनट तक चलाएं और एक बढ़िया ड्रिंक तैयार कर लें।
  • 5 दिन तक इसी तरह ड्रिंक को तैयार करके पिएं।
  • आपको खुद ही इसका फायदा महसूस होने लगेगा।

यह फायदेमंद क्यों है?

शारीरिक कमजोरी को दूर करने और पौरुष शक्ति को बढ़ाने के लिए यह तरीका कारगर इसलिए है क्योंकि इसका वैज्ञानिक कारण भी है। छुहारे और मखाने दोनों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने का गुण पाया जाता है। यह पुरुषों के पूरे स्वास्थ्य पर प्रभावी असर डालता है। जबकि दूध को ताकत बढ़ाने के लिए सामान्य रूप से भी पीने की सलाह दी जाती है।

पढ़ें- पुरुषों की यौन शक्ति बढाती है ये स्मूदी

इससे कई और अन्य लाभ मिलते हैं जैसे-

  • ​पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाए रखता है।
  • हृदय रोगों का खतरा भी होगा कम।
  • अनिद्रा की समस्या होगी दूर।
  • ​एंटी एजिंग प्रभाव के लिए फायदेमंद।

 

इसे भी पढ़ें-

Corona Virus: फिलहाल सेक्स संबंध बनाना सुरक्षित है या नहीं, कब बनाना होगा सही?

सेक्‍स संबंध बनाने में परेशानी? ये हो सकती हैं वजहें

पुरुष और महिला दोनों को चौंका देगी ये रिसर्च

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।